मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस ने राजभवन का किया घेराव…

मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस ने राजभवन का किया घेराव…

धनबाद(DHANBAD): आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा रांची स्थित लोक भवन (राजभवन) का भव्य घेराव किया गया।
यह कार्यक्रम बापू वाटिका, मोरहाबादी से पैदल मार्च के रूप में प्रारंभ होकर राजभवन तक पहुँचा। इस जनआंदोलन में पूरे झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता एवं आम नागरिक शामिल हुए।

घेराव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा कानून में बदलाव कर ग्रामीण जनता के हक और अधिकारों को कमजोर करने का कार्य किया जा रहा है। मनरेगा जैसी अधिकार आधारित योजना को धीरे-धीरे समाप्त करने की साजिश की जा रही है तथा योजना का अधिकांश आर्थिक बोझ अब राज्य सरकारों के जिम्मे डाल दिया गया है, जिससे गरीब ग्रामीण मजदूरों को समय पर काम और मजदूरी नहीं मिल पा रही है।

इस आंदोलन में धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में धनबाद जिला से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रांची पहुँचे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने स्पष्ट कहा कि जब तक मनरेगा के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ बंद नहीं होगी और ग्रामीण मजदूरों को उनका अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, मदन महतो, विजय सिंह, सुरेश चंद्र झा, अभिजीत राज, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, मनोज यादव, नवनीत नीरज, योगेंद्र योगी, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सीता राणा, जिला उपाध्यक्ष कयूम खान ,शशी नाथ तिवारी, कालीचरण यादव, जय प्रकाश चौहान, धनबाद युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य आंनद, शशी तिवारी,गुडीया देवी, सवीना खातून. जितेश सिंह, प्रितम रवानी, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार किदवई, नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव, पूर्वी टुंडी अध्यक्ष योगेश रजक, एग्यारकुंड अध्यक्ष जियाउल हुसैन, झरिया नगर अध्यक्ष श्याम कुमार साहू, सहित गोपाल कृष्णा चौधरी, बिजेंद्र पासवान, अकिब जावेद, निवास रजवार, रोहन कुमार एवं धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *