मध्य विद्यालय एग्यारकुंड में बन रहा फोर एसीआर भवन में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने कराया काम बंद…

मध्य विद्यालय एग्यारकुंड में बन रहा फोर एसीआर भवन में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने कराया काम बंद…

निरसा(NIRSA): एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत स्थित मध्य विद्यालय में निर्माण हो रहे फोर एसीआर भवन निर्माण में घटिया गिट्टी व बिना किसी कुशल मजदूर के ढलाई किये जाने को लेकर ग्रामीण सहित मुखिया अजय राम ने काम बंद करवा दिया। इस संबंध में ग्रामीण दारा बाउरी एवं नेपाल बाउरी ने जानकारी देते हुए कहा की जिस गिट्टी से भवन को निर्माण बनाने के लिए लाया गया है। वह काफी ख़राब किस्म का है। संवेदक को यह गिट्टी प्रयोग करने के लिए मना किया गया था। उसके बाबजूद संवेदक द्वारा उस गिट्टी से ढलाई कर दिया गया है। इसी के विरोध में काम बंद करवा दिया गया है। जबतक गिट्टी बदला नहीं जाएगा काम बंद रहेगा।

वही इस मामले में मुखिया ने कहा की कार्य प्रारम्भ होने के पूर्व ही मैंने संवेदक को साफ शब्दों में कहा था की काम में अनितमीतता बर्दास्त नहीं जाएगी। लेकिन कार्य प्रारम्भ होने के साथ ही अनियमितता की शिकायत मिली है। ऐसे संवेदक के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। जबतक कार्य में सुधार नहीं होता कार्य बाधित रहेगा।

NEWS ANP के लिए निरसा से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *