मधुबन: BCCL और CISF की संयुक्त कार्रवाई, दो अवैध कोयला मुहानों को किया गया बंद…

मधुबन: BCCL और CISF की संयुक्त कार्रवाई, दो अवैध कोयला मुहानों को किया गया बंद…

धनबाद(DHANBAD): मधुबन थाना क्षेत्र के अंतर्गत NH-32 पर चीटाही धाम मार्ग के समीप सुरेंद्र मार्केट के पास स्थित दो अवैध कोयला मुहानों को बीसीसीएल प्रबंधन और सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने मधुबन पुलिस के सहयोग से बंद करवा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त स्थल पर कुछ अवैध धंधेबाज चौहान लंबे समय से कोयला उत्खनन में लिप्त थे। सोमवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। चर्चा है कि यह छापेमारी किसी प्रभावशाली व्यक्ति के इशारे पर की गई, हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
छापेमारी दल का नेतृत्व बीसीसीएल के परियोजना पदाधिकारी विमल विजय कुमार और अर्जुन सिंह ने किया। कार्रवाई में CISF की टीम और मधुबन थाना पुलिस के जवान भी मौजूद थे।

स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए अवैध खनन पर और सख्ती की मांग की है।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *