DHANBAD (धनबाद): मधुवन थाना क्षेत्र स्थित हिलटॉप आउटसोर्सिंग में झड़प मामले में गठित टीम ने बड़ी की है। महुदा थाना क्षेत्र के भुरंगिया जंगल से पुलिस ने खरखरी निवासी दूसरे पक्ष के शेख गुड्डू और आजसू पार्टी समर्थक शेख मोइन को गिरफ्तार किया गया है। मोइन की निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी पिस्टल और चार गोली भी बरामद की है। मामले की जानकारी धनबाद डीएसपी अरविंद सिंह ने पुलिस सभागार कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।
मीडिया को जानकारी देते हुए ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शेख मोबिन, शेख डब्लू गिरोह का सदस्य है। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। जिसके बाद उसे खरखरी के एक जंगल से गिरफ्तार किया गया। जंगल में ही उसने अपना डेरा डाले हुए था। गुप्त सूचना के आधार पर उसे पिस्टल और मैगजीन के साथ पकड़ा गया। बताया कि 9 जनवरी को हिलटॉप आउटसोर्सिंग परिसर में और फिर बाद में हिंसक झड़प मामले में अब तक दोनों पक्ष से 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि अब तक 12 FIR दर्ज किया गया हैं। जो भी नामजद या अज्ञात अपराधी है उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बता दे कि बीते 9 जनवरी को शेख डब्लू और कारू यादव के बीच वर्चस्व कायम रखने को लेकर हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी में हिंसक झड़प हुई थी। एक सौ राउंड गोली चली और दर्जनों बमों के धमाके हुए थे। घंटों पूरा क्षेत्र रणक्षेत्र में तब्दील रहा था। इसी हिसंक झड़प में एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह भी जख्मी हो गए थे। जिनका अब भी इलाज चल रहा है।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

