धनबाद(DHANBAD): जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर मतदान कर्मियों को मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित डिस्पैच सेंटर तक पहुंचाने के लिए 15 रिंग बस चलेगी।
गोविंदपुर, बलियापुर, बाघमारा, झरिया एवं निरसा से मतदान पदाधिकारियों को मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स तक पहुंचाने के लिए दो-दो एवं टुंडी, एगारकुंड, कलियासोल और पूर्वी टुंडी से मतदान कर्मियों को लाने के लिए एक-एक रिंग बस चलेगी।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

