
धनबाद(DHANBAD): जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में तथा धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो एवं चिरकुंडा नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक सुरेंद्र कुमार की उपस्थिति में समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान पदाधिकारियों का अंतिम व तृतीय रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ।
रेंडमाइजेशन में 5625 पदाधिकारियों का चुनाव कार्य के लिए चयन निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया। साथ ही पोलिंग पार्टियों को बूथ से टैग किया गया। रेंडमाइजेशन के बाद सभी पदाधिकारियों से हस्ताक्षर करने के सभी कागजात को सील किया गया।
वहीं रेंडमाइजेशन में धनबाद नगर निगम एवं चिरकुंडा नगर परिषद के लिए 1125 पोलिंग पार्टी का चयन किया गया। एक पोलिंग पार्टी में प्रेसाइडिंग ऑफीसर सहित पांच पदाधिकारी रहेंगे।
इस मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो, चिरकुंडा नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक सुरेंद्र कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) मुकेश कुमार बाउरी, धनबाद नगर निगम (महापौर) के निर्वाची पदाधिकारी विनोद कुमार, चिरकुंडा नगर परिषद (अध्यक्ष) के निर्वाची पदाधिकारी जियाउल अंसारी, डीएलएओ राम नारायण खलको, डीसीएलआर दिलीप कुमार महतो, धनबाद नगर निगम तथा चिरकुंडा नगर परिषद के सभी वार्ड के निर्वाची पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुनीता तुलस्यान मौजूद थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

