मतदाता जागरूकता के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

मतदाता जागरूकता के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

धनबाद(DHANBAD): नगर निकाय चुनाव 2026 के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आज जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार बाउरी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन धनबाद नगर निगम एवं नगर परिषद चिरकुंडा क्षेत्र में भ्रमण कर मतदाताओं को मतदान करने के प्रति जागरूक करेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान सबसे बड़ा अधिकार है। उन्होंने धनबाद नगर निगम एवं नगर परिषद चिरकुंडा के सभी नागरिकों से अपील की कि वे आगामी 23 फरवरी को मतदान के दिन अपने घरों से निकलकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन लगातार किया जा रहा है, ताकि शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *