मतगणना हेतु काउंटिंग सुपरवाइजर तथा काउंटिंग असिस्टेंट का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न…

मतगणना हेतु काउंटिंग सुपरवाइजर तथा काउंटिंग असिस्टेंट का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न…

धनबाद(DHANBAD): नगर निकाय आम निर्वाचन 2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की दिशा में प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में आज मतगणना हेतु काउंटिंग सुपरवाइजर तथा काउंटिंग असिस्टेंट का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न कराया गया।

यह रेंडमाइजेशन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। पूरी प्रक्रिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन तथा सामान्य प्रेक्षक नगर निगम तथा नगर परिषद की उपस्थिति में संपन्न कराई गई, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके।

मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज समेत सभी आरओ, एआरओ, डीआईओ मौजूद रहे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *