सिंदरी(SINDRI): 12 अप्रैल सीपीआई(एम) के वरिष्ठ तथा सीटू से संबद्ध ठेका मजदूर यूनियन के अध्यक्ष काली सेन गुप्ता की भाभी, एवं पीडीआईएल के पूर्व कर्मचारी और पूर्व प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी श्री देव कुमार सेनगुप्ता की 72 वर्षीय पत्नी कोनिका सेन गुप्ता का निधन बीते रात 2:00 बजे उनके निवास स्थान J/4 में हो गया। वे लंबे समय से बीमार थी और घर पर हीं इलाज चल रहा था। उनके दो बच्चे पुत्र देवाशीष सेनगुप्ता कतर में एवं पुत्री गौरी सेनगुप्ता ब्रिटेन में रहती हैं। पुत्र और पुत्री के आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। कोनिका सेनगुप्ता के निधन पर सीपीएम सिंदरी बलियापुर लोकल कमेटी के सचिव विकास कुमार ठाकुर, सिंदरी शाखा सचिव गौतम प्रसाद, सूर्य कुमार सिंह, राज नारायण तिवारी, पिंटू चटर्जी, स्वामीनाथ पाण्डेय, रामलायक राम, शिबू राय, श्यामापद मंडल, बलियापुर शाखा सचिव समीरन विद, एड़वा सिंदरी नगर अध्यक्ष रानी मिश्रा, रंजू प्रसाद, सुबल चंद्र दास ने शोक व्यक्त किया।
NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

