मजदूरों की सशक्त आवाज ,पूर्व मंत्री ददई दुबे को CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि…ददई “बाबा” का आज हुआ अंतिम संस्कार…

मजदूरों की सशक्त आवाज ,पूर्व मंत्री ददई दुबे को CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि…ददई “बाबा” का आज हुआ अंतिम संस्कार…

रांची (RANCHI): झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने झारखंड की राजनीति के वरिष्ठ चेहरे और जनआंदोलनों से जुड़ी लंबी पारी खेलने वाले चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वो केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक आंदोलनकारी आत्मा थे, जिनका जीवन आम लोगों की सेवा में समर्पित रहा।

ददई दुबे, जो विश्रामपुर से छह बार विधायक और धनबाद से सांसद रह चुके हैं, लंबे समय तक श्रमिकों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ते रहे। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति और समाज दोनों को गहरा आघात लगा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “उनकी सादगी, संघर्षशीलता और मजदूरों के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल रहेगा। वे भले ही शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी सोच और विचारधारा हमेशा जीवित रहेगी।”

उन्होंने मरांग बुरु से प्रार्थना की कि *दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान हो और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति मिले..

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *