मकर संक्रांति पर्व झरिया कोलांचल में बड़े ही उत्साहपूर्वक हुई संपन्न, कहीं हुई पतंगबाजी तो कहीं पर दान-पुण्य के साथ किया गया तुलादान…

मकर संक्रांति पर्व झरिया कोलांचल  में बड़े ही उत्साहपूर्वक हुई संपन्न, कहीं हुई पतंगबाजी तो कहीं पर दान-पुण्य के साथ किया गया तुलादान…

झरिया(JHARIA): हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मकर संक्रांति पर्व कोयलांचल की धरती धनबाद में संपन्न हुई। इस दौरान मकर संक्रांति पर्व पुरे मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा दामोदर नदी का महलबनी घाट। जहां मंगलवार को हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही नदी स्नान के लिए दामोदर मुक्तिधाम घाट में लोग जुटने लगे थे..

मोहलबनी के अलावा सुदामडीह, चासनाला, लालबंगला, कालीमेला, कांडरा दामोदर नदी में भी लोग नदी स्नान को पहुंचे थे। दामोदर नदी के अलावा विभिन्न तालाबों पर भी स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।स्नान आदि के बाद लोगों ने मंदिरों में पूजा कर दान आदि किए। वही इस पर्व को सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए व असमाजिक तत्वों से निपटने के लिए प्रशासनिक विभाग के अधिकारी व पुलिस अधिकारी जगह-जगह पर पैनी नजर बनाए हुए थे। मकर संक्रांति उत्सव के दौरान पूरे कोयलांचल में युवा व अन्य लोगों ने पतंग बाजी के लिए अपने घरों की छतों व खुले मैदान में दिन भर लोग पतंग उड़ाने में जुटे रहे। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जगह जगह जरूरतमंदों के बीच कंबल आदि बांटे गए। झरिया संवाददाता अनुसार मकरसंक्रांति पर बस्ताकोला स्थित झरिया-धनबाद गोशाला में मंगलवार को तुलादान कार्यक्रम किया गया..

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गो भक्त शामिल हुए। गो भक्तों ने हरा चारा, दाना, गुड़, चोकर, सरसों तेल आदि अपने वजन के बराबर दान किया।लोगों का मानना है कि तुलादान से शारीरिक कष्टों से छुटकारा मिलता है। गो सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। 15 जनवरी बुधवार को भी गोशाला में तुलादान होगा। इस अवसर पर मुरलीधर पोद्दार, द्वारका प्रसाद गोयनका, हरि राम गुप्ता, जगदीश तुलस्यान आदि थे..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *