मंत्री हफीजुल हसन की बिगड़ी तबीयत.. एयर एंबुलेंस से दिल्ली रेफर…

मंत्री हफीजुल हसन की बिगड़ी तबीयत.. एयर एंबुलेंस से दिल्ली रेफर…

दिल्ली (DELHI): झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है। गुरुवार को उनकी हालत बिगड़ने पर रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां ब्लड प्रेशर और पल्स रेट काफी कम पाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजने की सलाह दी।

उनके साथ उनके परिवार के सदस्य और निजी सचिव भी दिल्ली गए हैं। कुछ दिन पहले ही उनकी बायपास सर्जरी सफलतापूर्वक हुई थी, लेकिन तबीयत में गिरावट के कारण चिंता बनी हुई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई मंत्री पारस अस्पताल में उनकी सेहत की जानकारी लेने पहुंचे थे। फिलहाल मेदांता अस्पताल में मंत्री की निगरानी की जा रही है।

NEWSANP के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *