मंत्री हफिजुल हसन के बयान के खिलाफ 23 अप्रैल को निकलेगा बीजेपी का आक्रोश मार्च…आंदोलन को लेकर MLA राज के नेतृत्व में हुई बैठक…

मंत्री हफिजुल हसन के बयान के खिलाफ 23 अप्रैल को निकलेगा बीजेपी का आक्रोश मार्च…आंदोलन को लेकर MLA राज के नेतृत्व में हुई बैठक…

धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 22.4.2025 को धनबाद विधायक राज सिन्हा के आवासीय कार्यालय जगजीवन नगर में जिला पदाधिकारीयों,मंडल अध्यक्ष, मंडल कमेटी, एवम प्रमुख कार्यकर्ताओं की अहम बैठक आगामी 23.04.2025 यानी कल भाजपा धनबाद महानगर के द्वारा पूर्वघोषित कार्यक्रम, हेमंत सरकार के मंत्री हफीजुल हसन के संविधान विरोधी बयान के खिलाफ विशाल आक्रोश मार्च की सफलता हेतु तैयारी बैठक हुई.

बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने की एवं संचालन महामंत्री मानस प्रसून ने किया.

विधायक राज सिन्हा ने सभी जिला पदाधिकारी एवं सातों मंडल अध्यक्षों से अब तक की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की. एवं सभी कार्यकर्ताओं से गंभीरता पूर्वक तैयारी सुनिश्चित करने की बात कही.कल दिनांक 23/04/2025 को आहूत आक्रोश यात्रा की सफलता हेतु धनबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों, वार्डों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाये जाने एवम बैठक करने का आहवान् विधायक राज सिन्हा ने किया. आज के बैठक में अब तक हुए तैयारी की मंडलवार समीक्षा भी की गई एवं सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेवारियां दी गई. उपस्थित सभी मंडल अध्यक्षों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन के राष्ट्रविरोधी बयान की निंदा कड़े शब्दों में की.

बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद विधायक राज सिन्हा ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को कल के आक्रोश यात्रा की जोरदार तैयारी में जूट जाने का आहवान् करते हुए कहा कि “हर कदम संविधान के साथ होगा, हर विरोध अन्याय के खिलाफ होगा “विधायक सिन्हा ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन के चहेते मंत्री हफीजुल हसन खुलेआम मार -काट की धमकी देते फिर रहे हैं.झारखंड के लोगों ने झामुमो- कांग्रेस के नेताओं को वोट क्या इसलिए दिए थे कि यह आज झारखंड को मुर्शिदाबाद बनाने की धमकी दें.हेमंत सरकार के मंत्री अब राज्य की शांति और संस्कृति को बर्बाद करने पर तुले हैं, यह सरिया की आड़ और संविधान का अपमान कर हिंदुओं के खिलाफ जहर घोलने का कार्य कर रहे हैं.राज्य की आम जनमानस सब देख और समझ रही है .इनके एजेंडा को भाजपा कभी सफल होने नहीं देगी .विधायक श्री सिन्हा ने आगे कहा आम लोगों में भी इन झामुमो- कोंग्रेस के मंत्रियों के खिलाफ उबाल है, और कल के आक्रोश यात्रा में आमलोगों की भी बड़ी भागीदारी होगी.

महानगर अध्यक्ष सरवन राय ने कहा कि हम स्वाभिमान से सौदा नहीं करते झामुमो- कांग्रेस के नेताओं का छाती चौड़ी करके मार -काट की धमकी देना उनकी मानसिकता को दर्शातदेना.भाजपा कार्यकर्ता इसका माकुल जवाब देना जानते हैं.तैयारी के संबंध में महानगर अध्यक्ष सरवन राय ने कहा कि सुबह 9:30 बजे सभी कार्यकर्ता गोल्फ ग्राउंड शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम पहुंचेंगे एवं वहां से एकजुट हो पार्टी के झंडा बैनर के साथ नगर निगम कार्यालय लुबी सर्कुलर रोड होते हुए रणधीर वर्मा चौक जाएंगे.धनबाद अनुमंडलाधिकारी को झारखंड के राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा जाएगा.
भाजयुमों जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा कि, युवाओं को ढगने वाली हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश यात्रा में युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी होगी.

आज के बैठक को संबोधित करने वालों में महामन्त्री मानस प्रसून, जिला मंत्री पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, रीता यादव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विभा रानी सिंह, अनुसूचित जाती मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामजीत भुइयाँ आदी थे.
मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में ओबीसी मोर्चा जिला महामन्त्री राजेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष गोविंदा राउत, राजाराम दत्ता, सन्नी रवानी, सूरज पासवान, संजय कुशवाहा, किशोर मंडल, निर्मल प्रधान, किरण सिंह,बसंती देवी, तमाल राय, सुमन सिंह, मौसम सिंह, अमरजीत कुमार, मनोज मालाकार,बालमुकुंद राम, रंजय सिंह, बबलू सिंह, विकाश मिश्रा, सुनील कुमार, सचिन सिंह, सदानंद बरणवाल, पप्पू गुप्ता, दिलीप सिंह, रामचंद्र पंडित, संजय गोस्वामी, नीरज सिन्हा,मनोज सिंह ,विकाश सिन्हा, बेबी यादव ,अजीत पोद्दार, उमेश सिंह, राजू मालाकार, अरविंद सिंह, सतीश रजक, जिराखन सिंह सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *