झारखंड(JHARKHAND): झारखंड सरकार में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति में सुधार हो रहा है. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने NEWSANP को फोन कर बताया कि उनके इलाज के लिए अमेरिका के डॉक्टरों से सलाह ली जा रही है.
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि नई दिल्ली के अपोलो अस्पताल में सीनियर चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं. पहले उनकी स्थिति खराब थी लेकिन अब उसमें काफी सुधार हुआ है. उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स से लगातार मेरी बात हो रही है. इसके साथ ही रिपोर्ट भेजकर यूएस से भी सलाह मांगी गई है. जिस पर रविवार को काम होगा. हम लोग अपनी तरफ से बेहतर से बेहतर व्यवस्था देने में जुटे हैं. वे रिकवर कर रहे हैं.
राज्यपाल ने जाना मंत्री रामदास सोरेन का हाल
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल जाकर झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली. राज्यपाल ने वहां उपस्थित चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन से उनके उपचार की प्रगति और वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने रामदास सोरेन के परिजनों से भेंट कर, ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना की.
NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट
