जामताड़ा(JAMTARA): जामताड़ा विधानसभा में पूत के पांव पालने में दिखने लगा हैं। ऐसा ही कुछ नजारा जामताड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों में दिख रहा है। चुनाव प्रचार करने निकली दुर्गा सोरेन की बेटियां इरफान अंसारी के गढ़ को तबाह करते हुए आगे निकल रही है। उनके कागज महल का एक एक कर ईंट निकालते जा रही है..
हम आपको यह बताना चाहते हैं कि इरफान अंसारी को मुसलमानों के साथ जीत के लिए आदिवासियों का वोट भी चाहिए। इसी गढ़ पर दुर्गा की लाडो विजयश्री सोरेन ने हमला कर दिया है। यही नौबत रहा। तब आदिवासियों के नाम इरफान अंसारी का विकास मोडल बदरंग हो सकता है।यह है नारायणपुर प्रखंड का बिराजपुर पंचायत का आदिवासी बाहुल्य गांव रतनोडीह ..
यहां सत्तर से अधिक आदिवासियों का घर है । जहां विजयश्री सोरेन दल बल के साथ प्रचार करने पहुंची है। जिन्हें घेर कर हर उम्र के लोग खडे हैं। इनका काफिला हिचकोले खा खा कर यहां तक पहुंची है। गांव तक पहुंचने वाली सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि की विकराल समस्या है। जिस पर इरफान अंसारी को एक ओर वीजयश्री ने आईना दिखाया है..
वहीं दूसरी ओर परिसिमन के मुद्दे पर उनके परिवार को आदिवासियों के हक और हुकुम हड़पने वाला करार दी है। जनता को भरोसा दिया है कि झारखंड झारखंडवासियों का है। यहां रहने वाले सभी को चहुमुखी विकास का हक है। जिसे हम पुरा करेंगे।वहीं ग्रामीण भी अपने लाचारी पर पछता रहें हैं..
NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट