जामताड़ा(JAMTARA): जामताड़ा पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव नारायणपुर प्रखंड के मालवा पहुंचे । जहां इंडिया एलायंस द्वारा आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया। यहा जामताड़ा विधानसभा सीट पर गठबंधन के उम्मीदवार मंत्री इरफान अंसारी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। यादव ने उनके लिए मतदाताओं से वोट मांगा है।पप्पू यादव ने अंसारी के अपने स्वजातीय मतदाताओं से वोट मांगे है..
पप्पू ने आह्वान किया है कि “यदि आप हेमंत सोरेन के नेतृत्व को जीवित रखना चाहते हैं । आदिवासियों और दलितों के इतिहास को संरक्षित करना चाहते हैं। तो आपको इंडिया एलायंस के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करनी होगी।” उन्होंने चेतावनी दी है कि गठबंधन की हार नरेंद्र मोदी, अमित शाह, हिमंत विश्व सरमा, अडानी और अंबानी जैसे लोगों को आदिवासी और दलित समाज की विरासत को मिटाने का अधिकार देने जैसा होगा..
पप्पू यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान कारखानों के बंद करवाने का आलोचना किया । उन्होंने कहा कि आईएसआई सहित 22% उद्योग बंद हो गए। जिससे एक लाख आदिवासी और दलित श्रमिक बेरोजगार हो गए। घुसपैठ के आरोप पर पप्पू ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा । पूछा है कि झारखंड की सीमा पाकिस्तान या बांग्लादेश से नहीं मिलती। “बांग्लादेश असम से सटा है। ” जब झारखंड की सीमा पर कोई देश की सीमा नहीं है। तो घुसपैठ कैसे हो गया ..
NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

