मंत्री, उपायुक्त एवं एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवाना…

मंत्री, उपायुक्त एवं एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवाना…

धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 25 जनवरी 2025 को मंत्री संजय प्रसाद यादव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा उद्योग विभाग, झारखण्ड सरकार धनबाद जिला पहुँचे। सर्किट हाउस पहुँचने पर उपायुक्त माधवी मिश्रा एवं एसएसपी एच.पी.जनार्दनन ने पुष्पगुच्छ देकर माननीय मंत्री का स्वागत किया।

इस दौरान माननीय मंत्री संजय प्रसाद यादव, उपायुक्त माधवी मिश्रा एवं एसएसपी एच.पी.जनार्दनन ने सर्किट हाउस परिसर से हरी झंडी दिखाकर श्रम विभाग के कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता रथ को रवाना किया।

मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि यह प्रचार रथ धनबाद जिला के सभी प्रखंडों के गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगी। उन्होंने अपील किया गया कि जो भी मजदुर अपने राज्य से दूसरे राज्य में कार्य करने जाते है वे अपना निबंधन प्रवासी मजदूर के रुप में श्रम विभाग में जरुर करवायें। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग द्वारा संचालित प्रवासी श्रमिक पुनर्वास योजना, बाल श्रमिक, झारखंड असंगठित सामाजिक सुरक्षा योजना, झारखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में लाभुक जागरूक हों और योजनाओं का लाभ ले सके।

मौके पर सहायक श्रम आयुक्त प्रवीण कुमार, सहायक श्रम अधीक्षक रंजीत कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *