मंत्री इरफान अंसारी ने पार्टी धर्म निभाया, शंकर यादव को दिया ₹50,000 का चेक, आर्थिक तंगी और बिमारी में साथ देने का दिया था भरोसा…

मंत्री इरफान अंसारी ने पार्टी धर्म निभाया, शंकर यादव को दिया ₹50,000 का चेक, आर्थिक तंगी और बिमारी में साथ देने का दिया था भरोसा…

जामताड़ा(JAMTARA): मंत्री बनने के बाद से जामताड़ा के इरफान अंसारी अपने संपूर्ण वैभव का बखूबी इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने चुनाव के वक्त बिमारी से त्रस्त पार्टी के सहयोगी शंकर यादव को सहयोग का भरोसा दिया था। उन्हें 50 हजार रुपए का चेक सौंपा है। साथ ही उनके बिमारी में हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश भर में वैसे सभी गरीबों के हमारी सरकार साथ है।

कृष्णा नगर, मिहिजाम के निवासी शंकर यादव को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान किया है। शंकर यादव लंबे समय से गंभीर आर्थिक तंगी और बिमारी की समस्याओं से जूझ रहे थे। अपने इलाज के लिए उनके पास कुछ नहीं बचा था। उनका इलाज होना मुश्किल था। ऐसे में मंत्री ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए उनकी स्थिति को समझा और तुरंत सहायता राशि उपलब्ध कराई।

शंकर यादव ने मंत्री को इसके लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मुझे यकीन नहीं हो रहा कि आज के समय में भी ऐसे नेता हैं। जो गरीबों और जरूरतमंदों के दर्द को समझते हैं । उनकी सहायता के लिए आगे आते हैं। इरफान अंसारी मेरे लिए किसी मसीहा से कम नहीं हैं..

NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *