मंत्री इरफान अंसारी और गुलाम अहमद मीर ने कहा इंडिया गठबंधन ने जो वादा किया पूरा कर रही है…

मंत्री इरफान अंसारी और गुलाम अहमद मीर ने कहा इंडिया गठबंधन ने जो वादा किया पूरा कर रही है…

DHANBAD (धनबाद): कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी धनबाद पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परिषदन में उनका भव्य स्वागत किया। दोनों नेता रांची से जामताड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने और पूर्व मंत्री मन्नान मालिक की धर्मपत्नी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने के लिए धनबाद पहुंचे थे। रात्रि विश्राम के बाद वे जामताड़ा रवाना होंगे।

इस मौके पर गुलाम अहमद मीर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश की सराहना करते हुए कहा कि अगर यही ऊर्जा चुनाव के दौरान भी दिखती, तो धनबाद में कांग्रेस को जीत हासिल होती। उन्होंने झारखंड सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा करने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार अपने हर वादे को निभा रही है। मईया सम्मान योजना की राशि 1000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दी गई है।

वही स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी धनबाद में झारखंड सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार सुधार हो रहा है। रिम्स-2 परियोजना जल्द ही राज्य को मिलेगी और धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुपर स्पेशलिस्ट सेवाओं की शुरुआत पूरी तरह से जल्द शुरू की जाएगी। जिससे अब गरीब और आम जनता को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। वही स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब प्राइवेट अस्पतालों को सख्त निर्देश दिया गया है कि इलाज के दौरान यदि किसी मरीज की मौत हो जाती है, तो अस्पताल बकाया बिल के लिए शव को रोक नहीं सकते। उन्होंने कहा, “अब किसी भी परिजन को शव लेने के लिए परेशान नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि इस तरह की अमानवीय घटनाएं न हों।”

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *