राज्य में 27 प्रतिशत आदिवासी है उसके आदिवासी अपने कौम एक होकर हेमंत सोरेन को वोट करते है, तो हम मुस्लिम भाईयों की सबसे बड़ी आबादी हैं तो क्यों ने हम अपने प्रत्याशी को वोट करें: मंत्री इरफान अंसारी..
सोचिए नीचे कोयला है,जिसको खपड़ा के घर में होना चाहिए था ओ महल में है और अपलोग खपड़ा के घर में
झरिया(DHANBAD): कांग्रेस प्रत्याशी शमशेर आलम के पक्ष में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने झरिया के उपर कुल्ही अपोलो चौक में नुक्कड़ सभा किया। नुकड़सभा के दौरान मंत्री ने झारखंड के गठबंधन सरकार हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहे पुरे राज्य में 27 प्रतिशत आदिवासी है सारे के सारे आदिवासी अपने कौम हेमंत सोरेन का सुनते है जो बोलेंगे वही करेंगे। उसके बाद हम अल्पसंख्यक मुस्लिम भाईयों की सबसे बड़ी आबादी है। हम एक होकर क्यों ना अपने कौम के कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी समशेर आलम को जिता दिलाकर मेयर बनायेंगे।
वही प्रेसवार्ता के दौरान मिडिया के सवाल पूर्व विधायक पुर्णिमा निरज सिंह के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार को लेकर कहे पुर्णिमा जी त्याग की है वो भी मेयर कैंडिडेट थी लेकिन शमशेर आलम के लिये त्याग की है मै आ गया वो भी आयेगी और शमशेर भाई के साथ प्रचार प्रसार में उतरेंगे। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को डराने-धमकाने के सवालों के घेरे में भड़क उठे मंत्री जी मिडिया को कहे डायलोग मत मारिये इरफान आ गया है देखते हैं किसकी मजाल है डराकर और धमकी दे कर दिखा दे हमारे प्रत्याशी या हमें। पार्टी पुरा समर्पित है शमशेर को जिताने में।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

