बिहार(BIHAR) :जहानाबाद में इन दिनों पुलिस कर्मियों का आत्महत्या करने का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जहानाबाद मंडल कारा की है।जहां एक जेल को महिला सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला सिपाही मंडल कारा जहानाबाद जो काको में पदस्थापित थी।महिला सिपाही पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से विचलित चल रही थी।जहानाबाद में एक महीने के अंदर पुलिस विभाग का यह तीसरी आत्महत्या की घटना है। पहले वाणावर पर्यटक थाना इलाके में एक दारोगा परमेश्वर पासवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। उसके बाद पुलिस लाइन के सिपाही परमेश्वर पासवान और अब जेल में महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में अब तक पुलिस के पदाधिकारी कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं ।बता दें कि एक महीने के अंदर जहानाबाद में इस तरह की यह तीसरी घटना है। मृत महिला सिपाही की पहचान कटिहार निवासी शिवानी के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिजनों को दी गयी है। सूचना मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा गया।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंडल कारा काको में कार्यरत महिला सिपाही शिवानी कुमारी ने जेल के अंदर सिपाहियों के रहने वाले बैरक में फांसी लगा ली।आत्महत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। । मौके पर पहुंचे जेल पुलिस के जवान ने बताया कि हम लोगों को जानकारी मिली कि एक महिला पुलिस बैरक में फांसी लगा ली है। जिसके बाद मंडल कारा के जवानो ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। इस घटना को लेकर जहानाबाद के घोसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामबली सिंह यादव का कहना है कि जिले में लगातार पुलिस महकमा में आत्महत्या करने का मामला बहुत ही गंभीर विषय है इसकी जांच होनी चाहिए उन्होंने कहा कि इस तरह के घटना से जिले का नाम बदनाम होता ह। इसकी ऊंच स्तरीय जांच होनी चाहिए। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के आने के बाद ही घटना का कारण का पता चल पाएगा। घटना की सूचना के बाद जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी जेल में पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गए हैं।
हम आपको बता दे की पहली घटना वाणावर पर्यटक थाना क्षेत्र में एक एएसआई परमेश्वर पासवान पिछले 21 अप्रैल को थाना परिसर के आवास में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। वहीं दूसरी घटना विगत चार दिन पूर्व 11 मई को जहानाबाद पुलिस लाइन में सिपाही बिनोद चौधरी ने अपने बैरक में अपने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी और आज यह तीसरी घटना मंडल कारा में घटी है। एक महीने के अंदर घटी तीसरी घटना से पुलिस विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर जिले में इस तरह की घटना पिछले एक महीने में तीन-तीन घटनाएं क्यों और कैसे घट रही है। आखिर इसके पीछे वजह क्या है?.. इस मामले में पुलिस के कोई भी बड़े अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

