मंजूनाथ भजंत्री बने रांची के नये डीसी…

मंजूनाथ भजंत्री बने रांची के नये डीसी…

रांची(RANCHI) : झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी (JSLPS), राँची के पद पर पदस्थापित मंजूनाथ भजन्त्री को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक रांची जिला का जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया. भजन्त्री अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ बंदोबस्त पदाधिकारी, रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

झारखंडी पर्यटन स्थलरांची डीसी के पद पर पदस्थापित वरूण रंजन को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम, राँची (JIIDCO) के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया. रंजन अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ खान आयुक्त, झारखण्ड, राँची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

NEWSANP के लिए रांची से विनोद की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *