मंईया योजना की लाभ लेने पहुंची महिला ने किया बैंक परिसर में हंगामा.. कंप्यूटर तोड़ा..पुलिस ने किया मामला शांत..

मंईया योजना की लाभ लेने पहुंची महिला ने किया बैंक परिसर में हंगामा.. कंप्यूटर तोड़ा..पुलिस ने किया मामला शांत..

झरिया(JHARIYA)झारखंड सरकार द्वारा चलाए गए मंईया योजना की लाभ लेने वाले महिलाओं की बड़ी संख्या में नित दिन बैंकों में भीड़ होती है । जिसके कारण महिलाएं हो-हल्ला करने पर उतारू हो जाती है। ऐसा ही एक वाक्य देखने को मिला झरिया बाटा मोड़ स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा में बुधवार को ,जहां एक महिला ने बैंक परिसर में जमकर हंगामा कर बैंक में लगा कंप्यूटर को तोड़ दिया।

उक्त महिला को बैंक कर्मियों ने काफी समझाया लेकिन महिला उग्र थी। महिला ने बैंक कर्मियों धमकियां देने लगी। सारी घटनाक्रम बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। उसके बाद शाखा प्रबंधन ने बैंक का मुख्य गेट का ताला बंद कर झरिया पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही झरिया पुलिस बैंक पहुंची ..उक्त महिला पुलिस अधिकारी को भी देख लेने के धमकी देने लगी। आनन फानन में किसी तरह पुलिस ने महिला को समझा बुझाकर बैंक से बाहर ले गई। उसके बाद उक्त महिला घर वापस चली गई।

शाखा प्रबंधक मनीष पांडे ने बताया कि बैंक में एक महिला किसी दूसरे महिला की पासबुक के बैलेंस की जानकारी ले रहे थी। जब मैंने पूछा आप खाताधारी है तो उक्त महिला ने कहा मैं खाताधारी नहीं हूं, मेरे रिश्तेदार का है। जब खाता के जानकारी नहीं दिया तो उक्त महिला ने अभद्र व्यवहार करते हुए दो नंबर काउंटर में लगे कंप्यूटर को तोड़फोड़ कर दिया। घटना की जानकारी बैंक के वरीय अधिकारी को दे दिया गया है।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *