मंईयां सम्मान योजना के लिए महिलाओं में झड़प:धनबाद सीओ कार्यालय में कतार में खड़ीं दो महिलाएं आपस में भिड़ीं, चप्पल से पीटा…

मंईयां सम्मान योजना के लिए महिलाओं में झड़प:धनबाद सीओ कार्यालय में कतार में खड़ीं दो महिलाएं आपस में भिड़ीं, चप्पल से पीटा…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद अंचल कार्यालय में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभ के लिए शनिवार को महिलाओं के बीच झड़प हो गई। कतार में लगने और पहले काम करवाने को लेकर दो महिलाएं आपस में उलझ गईं। एक महिला ने दूसरी महिला की चप्पल से पिटाई कर दी। इस दौरान, पुलिसकर्मी और लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

इससे पहले भी जनवरी में धनबाद अंचल कार्यालय में महिलाओं ने योजना का लाभ न मिलने के कारण जोरदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ का पोस्टर फाड़कर आग लगा दी थी और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की थी।

महिलाओं में असंतोष बढ़ रहा इन घटनाओं से स्पष्ट है कि योजना के क्रियान्वयन में देरी और प्रक्रियागत समस्याओं के कारण महिलाओं में असंतोष बढ़ रहा है। दरअसल, आवेदन करने के बाद भी कई महिलाओं को योजना की राशि नहीं मिल रही है। इसलिए वो आवेदन में की गई त्रुटि को सुधारने के लिए सीओ ऑफिस पहुंच रही हैं।

कई महिलाओं को नहीं मिल रही राशि दरअसल, हेमंत सरकार में महिलाओं को सम्मान देने के लिए सरकार मंईयां सम्मान योजना लेकर आई है। इस योजना के तहत योग्य लाभुक के खाते में 2500 रु प्रतिमाह दिया जा रहा है, लेकिन आज भी कई ऐसी महिलाए इस योजना के लाभ से वंचित है। उनके खाते में राशि कब आएगी, यह जानने के लिए धनबाद सीओ कार्यालय पर महिलाओं की भीड़ जुट रही है।

सोमवार, बुधवार और शनिवार को सीओ कार्यालय में आवेदनों के जांच के लिए दिन निर्धारित की गई है। महिलाएं सुबह से ही कार्यालय पहुंच रही हैं। दिन चढ़ने के साथ महिलाओं की लंबी लंबी कतारें लग रही है।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *