मंईयां सम्मान की लाभुकों को जनवरी में 2500 नहीं, 5000 रुपए देगी हेमंत सोरेन सरकार….

मंईयां सम्मान की लाभुकों को जनवरी में 2500 नहीं, 5000 रुपए देगी हेमंत सोरेन सरकार….

रांची(RANCHI): मंईयां सम्मान योजना का लाभ जिन महिलाओं को मिल रहा है, उनको जनवरी 2025 में 2500 रुपए नहीं, 5000 रुपए मिलेंगे. जी हां, 5000 रुपए. जनवरी के महीने में महिलाओं के अकाउंट में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की दोहरी सौगात मिलेगी. 2500-2500 रुपए 2 बार उनके अकाउंट में आएंगे. इस तरह मंईयां सम्मान योजना की हर लाभुक के बैंक में नये साल के पहले महीने में 5,000 रुपए पहुंचेंगे. पहली किस्त 6 जनवरी को और दूसरी किस्त 15 जनवरी को लाभुकों के खाते में ट्रांसफर किये जाने की संभावना है. अब तक महिलाओं के खाते में हर महीने 1000 रुपए आते थे. इस राशि को बढ़ाकर 2500 रुपए कर दिया गया है…..

अगस्त 2024 में हुई थी मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत

झारखंड सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत अगस्त 2024 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की थी. महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार ने उनके खाते में प्रति माह 1,000 रुपए ट्रांसफर करने का फैसला किया था. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने घोषणा पत्र में ऐलान किया कि वह दोबारा सत्ता में लौटी, तो मंईयां सम्मान की राशि बढ़ाकर 2500 रुपए कर देगी….

प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में लौटी हेमंत सोरेन सरकार

झामुमो, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और भाकपा माले (लिबरेशन) के गठबंधन ने प्रचंड जीत हासिल की और पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में आई. दिसंबर में महिलाओं के खाते में 2500 रुपए ट्रांसफर होने थे, लेकिन किन्हीं कारणों से इसमें विलंब हुआ. मुख्यमंत्री ने 28 दिसंबर 2024 को 2500 रुपए की पहली और मंईयां सम्मान योजना की पांचवीं किस्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करने वाले थे. नामकुम में कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही थी…

डॉ मनमोहन सिंह के निधन की वजह से टल गया था कार्यक्रम

इसी बीच, देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो गया. उनके निधन पर देश भर में 7 दिन के शोक की घोषणा हुई. झारखंड सरकार ने भी प्रदेश में शोक का ऐलान किया. इसलिए इस कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा. अब चर्चा है कि हेमंत सोरेन 6 जनवरी को 2500 रुपए की पहली किस्त (मंईयां सम्मान योजना की पांचवीं किस्त) लाभुकों के खाते में ट्रांसफर करेंगे. नामकुम में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड के 24 जिलों से करीब 3 लाख महिलाओं के आने की संभावना है…..

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *