भूली के बुधनी हटिया में बीजेपी के सचेतक विधायक राज ने अपने MLA फंड से बने शौचालय का किया उद्घाटन…

भूली के बुधनी हटिया में बीजेपी के सचेतक विधायक राज ने अपने MLA फंड से बने शौचालय का किया उद्घाटन…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद विधायक सह विधानसभा के सचेतक राज सिन्हा ने आज भूली बुधनी हटिया के पास विधायक अपने विधायक मद की राशि से निर्मित शौचालय निर्माण का विधिवत उद्घाटन किया .
ज्ञात हो कि, काफी दिनों से क्षेत्र के आम लोग शौचालय निर्माण की मांग कर रहे थे.क्षेत्र के आम लोगों की जनभावना के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने इस कार्य को कराया.शौचालय बनने से लोगों ने खुशी जाहिर की, विधायक सिन्हा की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया.

इस अवसर पर विधायक सिन्हा ने कहा कि यह अच्छी बात है कि देश के प्रधानमंत्री ने खुले में शौच को पूर्णतः बंद करने का आह्वान किया है .हमारा मुख्य उद्देश्य लोगों को अच्छी सेवा प्रदान करना है.साथ ही विधायक सिन्हा ने स्थानीय आम लोगों से इसके अच्छे से रखरखाव साफ एवं स्वच्छ रखने की अपील की.स्वच्छता को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है.उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक शौचालय के निर्माण से आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी विशेष कर यह बाजार एवं भीड़-भाड़ वाला इलाका है.

स्थानीय लोगों ने कहा कि इससे पहले यहां शौचालय की व्यवस्था नहीं थी.उद्घाटन समारोह में भूली मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुमन सिंह, ललन मिश्रा, सत्येंद्र ओझा ,बबलू सिंह, पप्पू शर्मा, मनोज गुप्ता ,प्रयागराज रविदास, मनमोहन सिंह ,ओम प्रकाश झा ,उपेंद्र सिंह ,नीरज शर्मा ,जितेंद्र चौहान, गायत्री परिवार समिति की ओर से मनोज सिन्हा ,सीता सिंह, मीरा देवी, संगीता देवी ,मंजू देवी आदि उपस्थित थे.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *