भारत रत्न श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्मशताब्दी समारोह मनाई गई…

भारत रत्न श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्मशताब्दी समारोह मनाई गई…

धनबाद(SINDRI): भारत रत्न, श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशताब्दी के पावन अवसर पर आज सिंदरी विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन प्रजन्या B.Ed कॉलेज, बलियापुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह सम्मेलन अटल जी के राष्ट्रनिष्ठ विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सुशासन की परंपरा को जन-जन तक पहुँचाने हेतु आयोजित किया गया।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय आदित्य साहू जी की प्रेरणादायी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने उद्बोधन में भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन संघर्ष, उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता, श्रीराम जी योजना तथा वोटर सूची सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करते हुए कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्पष्टता, ऊर्जा एवं दिशा प्रदान की।

इस अवसर पर धनबाद के लोकप्रिय सांसद आदरणीय ढुल्लू महतो जी, सिंदरी की भाजपा नेत्री आदरणीय तारा देवी जी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं का सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिससे सम्मेलन और भी प्रेरणास्पद बन गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा महामंत्री निताई रजवार जी द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री मनोज मिश्रा जी ने प्रस्तुत किया।

सम्मेलन में प्रमुख रूप से धरणीधर मंडल, जगदीश रवानी, बलदेव महतो, प्रकाश बाउरी, आशीष मुखर्जी, मनीष साव, अरविंद सिंह, अरविंद पाठक, विश्वजीत मुखर्जी, सुनील मोदक, विद्युत चक्रवर्ती, विजय सिंह, राकेश तिवारी, एनिमा सिंह, गार्गी सिंह, सुमित दास, संतलाल प्रमाणिक, ओमप्रकाश बजाज, मनबोध रवानी, शत्रुघ्न महतो, शैलेन मंडल, तालेश्वर साव, पप्पू विश्वकर्मा, सुजीत चौधरी, अभिषेक विश्वकर्मा, पिंटू महतो सहित अनेक वरिष्ठ नेतागण, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी एवं समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

अटल जी के राष्ट्रनिष्ठ विचार, उनके आदर्श एवं लोकतंत्र के प्रति उनका अतुलनीय समर्पण आज भी हम सभी को राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

इस सफल एवं ऐतिहासिक आयोजन के लिए समस्त जनता जनार्दन एवं भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता साथियों का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *