
धनबाद(DHANBAD):भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशताब्दी की पूर्व संध्या पर आज भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय परिसर में प्रदेश मंत्री सरोज सिंह जी की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
रणधीर वर्मा चौक पर सदर मंडल एवं बरटांड़ मंडल के संयुक्त तत्वावधान में दीप प्रज्ज्वलन कर भव्य दीपोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का राष्ट्र के प्रति अतुलनीय समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व भारतीय राजनीति और लोकतंत्र के लिए सदैव पथप्रदर्शक रहेगा।
वक्ताओं ने कहा कि सुशासन, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और विकास के लिए अटल जी द्वारा दिए गए योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता। उनके आदर्श और विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, जिला महामंत्री मानस प्रसून, शेखर सिंह,रमा सिन्हा, रीता यादव,उचित महतो, नित्यानंद मंडल, पंकज सिन्हा कतरास,मंडल अध्यक्ष बसंती सिंह,हुल्लास दास, राजाराम दत्ता, निर्मल प्रधान ,सरवन झा, मदन तिवारी, अखिलेश झा , मनोज रिंकू सिन्हा माइकल कुमार, राजू रंजन सिंह, श्याम वर्मा ,सुधीर झा ,शंभू सिंह, विनोद बिहारी सिन्हा ,सरोज शुक्ला ,पुरुषोत्तम रंजन ,विजय रजक सहित
पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

