
धनबाद(SINDRI):सिंदरी शहरपुरा सब्जी मार्केट निवासी डी एन सिंह के पुत्र बी एस एफ में इलेक्ट्रिक विभाग में काम करने के दरम्यान वीर गति को प्राप्त हो गया। जिसको लेकर वृहस्पतिवार को सुबह सम्मान के साथ सैनिक सलामी के साथ विदाई दी गई।
“भारत माता की जय” “वंदे मातरम” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।
जनसमुदाय उमड़ पड़ा अपने वीर बेटे को अंतिम विदाई देने।
हर किसी की आंखें नम थीं, लेकिन सीना गर्व से चौड़ा था।
सिंदरी के शहरपुरा में जैसे ही पार्थिव शरीर पहुंचा, चारों ओर शोक की लहर दौड़ गई।
लोगों ने पुष्प अर्पित कर अपने लाल को श्रद्धांजलि दी।
बीएसएफ के जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी की।
गोलियों की सलामी दी गई और तिरंगे में लिपटे शहीद को अंतिम विदाई दी गई।
चंद्रशेखर कुमार के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
उनकी शहादत आने वाली पीढ़ियों को हमेशा याद दिलाएगी कि देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा क्या होती है।
भारत माता के इस वीर सपूत को लोगों ने शत-शत नमन किया।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

