भारत बना अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन, छठी बार लहराया तिरंगा…

भारत बना अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन, छठी बार लहराया तिरंगा…

DESK: क्रिकेट के आसमान पर एक बार फिर भारत का सूरज पूरे शबाब पर चमका। आयुष म्हात्रे की अगुआई वाली भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को फाइनल में 100 रनों से रौंदते हुये छठी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। पूरे टूर्नामेंट में भारत ग्रुप स्टेज से लेकर फाइनल तक अजेय रहा। कोई भी टीम नीली जर्सी का मुकाबला नहीं कर सकी। भारत ने इंग्लैंड के सामने 412 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा। जवाब में इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ढेर हो गई। भारत की जीत पर जश्न का शोर चारों तरफ है। फाइनल के सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी बने। वैभव ने केवल 80 गेंदों में 175 रन बनाये, वहीं, चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिखेर दी, दर्शक झूम उठे। इंग्लैंड की ओर से कैलब फाल्कनर ने 67 गेंदों पर 115 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *