भारत पर अमेरिका के 25% टैरिफ के खिलाफ भाकपा माले का धरना.. कहा- मोदी सरकार चुप क्यों है?

भारत पर अमेरिका के 25% टैरिफ के खिलाफ भाकपा माले का धरना.. कहा- मोदी सरकार चुप क्यों है?

धनबाद(DHANBAD): अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाए जाने के विरोध में भाकपा माले ने शनिवार को रणधीर वर्मा चौक, धनबाद में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की चुप्पी पर नाराज़गी जताई और अमेरिकी नीतियों को भारत के लिए घातक बताया।

धरने की अगुवाई करते हुए भाकपा माले के झारखंड राज्य सदस्य ए. एम. पाल ने कहा कि अमेरिका भारत पर 25% टैरिफ थोप रहा है, जो पूरी तरह ब्लैकमेलिंग है। इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में एक शब्द नहीं बोले। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत और दुनिया को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साम्राज्यवादी रवैये से खतरा है, और मोदी सरकार उनकी चालों पर आंख मूंदे बैठी है।

ए. एम. पाल ने कहा कि डॉनल्ड ट्रंप भारत पर शर्तों के साथ व्यापारिक टैरिफ थोप रहे हैं। इसके अलावा वह भारत को ‘नॉनवेज दूध’ यानी पशु उत्पाद युक्त दूध लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति, परंपरा और स्वास्थ्य के लिहाज से ऐसा दूध स्वीकार्य नहीं है।

धरने में कार्यकर्ताओं ने तख्तियों और नारों के माध्यम से सरकार की मौन स्वीकृति पर सवाल उठाए और मांग की कि भारत सरकार इस टैरिफ और विदेशी दबाव के खिलाफ सख्त रुख अपनाए।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *