भारत ने अज़रबैजान से कच्चे तेल का आयात बंद किया…

भारत ने अज़रबैजान से कच्चे तेल का आयात बंद किया…

भारत ने अब अजरबैजान से कच्चे तेल के आयात पर रोक लगाने का फैसला किया है। यह कदम इसलिए अहम है क्योंकि भारत अजरबैजान के तेल का तीसरा सबसे बड़ा खरीदार है। दरअसल अकेले भारत को ही बाकू अपने कुल निर्यात का 98% हिस्सा भेजता है।
ऐसे में भारत का यह बहिष्कार अजरबैजान की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर डाल सकता है। अजरबैजान से भारत ज्यादातर कच्चा तेल ही खरीदता है। बाकू के लिए यह व्यापार बेहद अहम है क्योंकि उनके निर्यात का बड़ा हिस्सा भारत से ही जुड़ा है। भारत द्वारा कच्चे तेल की खरीद बंद करने का निर्णय सिर्फ एक व्यापारिक फैसला नहीं है, बल्कि यह कूटनीतिक संकेत भी हो सकता है। हालांकि इस फैसले के पीछे की आधिकारिक वजह अभी सामने नहीं आई है।

अजरबैजान की अर्थव्यवस्था पर असर
भारत की इस कार्रवाई से अज़रबैजान को बड़ा आर्थिक झटका लग सकता है। क्योंकि कच्चे तेल की बिक्री ही उसकी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। भारत जैसे बड़े खरीदार के हटने से न केवल उसकी कमाई घटेगी बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसके व्यापारिक संबंधों पर भी असर पड़ेगा।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *