धनबाद(DHANBAD): भारत विकास परिषद द्वारा ‘भारत को जानो जिला स्तरीय
प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन ‘आई आई टी (आई एस एम) धनबाद में किया गया। इस प्रतियोगिता में धनबाद के लगभग 15 विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों में किया गया जिसमें वरीय समूह में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के प्रतिभागी शामिल हुए जबकि कनिष्ठ वर्ग में कक्षा छठी से आठवीं तक के प्रतिभागी शामिल हुए। इस पूरे प्रतियोगिता में में डीएवी कोयला नगर की दसवीं कक्षा की छात्रा स्वाति कुमारी और सुहानी कुमारी ने वरीय वर्ग में अजेय बढ़त बनाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई की। वहीं कनिष्ठ वर्ग में आठवीं कक्षा की सांभवी गौतम और दिव्यांशु कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों के इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन सी के क्षेत्रीय पदाधिकारी श्री एन एन श्रीवास्तव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं दूसरी ओर विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र अभिषेक सावंरिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि अभिषेक गायन रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में अपनी जगह बनाकर अपने माता-पिता, विद्यालय तथा पूरे झारखण्ड का सम्मान बढ़ाया। वह अपनी शास्त्रीय गायकी और प्रेरणादायक कहानी के लिए जाना जाता है। उसने यह साबित कर दिया है कि बड़े सपने देखने के लिए जुनून और कड़ी मेहनत की जरूरत होती है, न कि बड़े शहर की। अभिषेक के इस उपलब्धि पर डीएवी परिवार बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

