भारत ने रक्षा निर्यात के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते वित्तीय वर्ष (FY) 2024-25 में 12.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ₹23,622 करोड़ (लगभग 2.76 बिलियन अमेरिकी डॉलर) के ऐतिहासिक स्तर को छू लिया है. FY 2023-24 के ₹21,083 करोड़ की तुलना में ₹2,539 करोड़ (12.04%) की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई है
रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (DPSUs) ने FY 2024-25 में 42.85% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की, जो भारतीय रक्षा उत्पादों की वैश्विक बाजार में बढ़ती स्वीकार्यता और भारत के वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा बनने की उच्चतम क्षमता को दर्शाता है. इस वर्ष रक्षा निर्यात में निजी क्षेत्र का योगदान ₹15,233 करोड़ और डीपीएसयू का योगदान ₹8,389 करोड़ रहा, जबकि वित्त वर्ष ( 2023-24 ) में ये आंकड़े क्रमशः ₹15,209 करोड़ और ₹5,874 करोड़ थे.
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

