
धनबाद (DHANBAD): भारतीय राजपूताना सेवा संगठन के द्वारा, धनबाद जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में धनबाद के नवनिर्वाचित महापौर संजीव सिंह एवं झरिया की विधायक रागिनी सिंह से “सिंह मेंशन” आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की गई एवं उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर धनबाद के समग्र विकास एवं जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। संगठन की ओर से आशा व्यक्त की गई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र का निरंतर विकास होगा और आम जनता को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिवक्ता जय सिंह, सन्नी प्रताप सिंह, दीनानाथ सिंह, बिनोद सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, मुकेश सिंह, अमरेन्द्र सिंह, भोला सिंह, संतोष सिंह, अनिल सिंह, पप्पू सिंह सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
मातृशक्ति की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही, जिनमें रेखा सिंह (सचिव), दया रानी सिंह (उपाध्यक्ष), राखी सिंह, मनोरमा सिंह, प्रिया सिंह, रूपा सिंह एवं वंदना सिंह शामिल रहीं।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

