भारतीय जनता पार्टी – धनबाद जिला ग्रामीणविभाजन विभीषिका स्मृति दिवस – मौन पदयात्रा एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का किया गया आयोजन…

भारतीय जनता पार्टी – धनबाद जिला ग्रामीणविभाजन विभीषिका स्मृति दिवस – मौन पदयात्रा एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का किया गया आयोजन…

धनबाद(DHANBAD):तोपचांची, 14 अगस्त विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला ग्रामीण द्वारा तोपचांची थाना मोड़ से सुभाष चौक मोड़ तक मौन पदयात्रा का आयोजन किया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की शांतिपूर्ण एवं अनुशासित रुप में उपस्थित होकर इस पदयात्रा को एक गंभीर और भावपूर्ण स्वरूप प्रदान किया।

पदयात्रा के उपरांत सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।

विशेष उपस्थिति एवं नेतृत्व में शामिल रहे।
पूर्व विधायक बोकारो वीरांची नारायण , प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा , RSS कार्यकर्ता प्रमोद झा भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी भाजपा नेता श् विकास कुमार महतो जिला उपाध्यक्ष बलदेव महतो , जिला उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, मोहन कुंभकार, जिला महामंत्री मनोज मिश्रा , जिला महामंत्री निताई रजवार, जिला मंत्री प्रकाश बाउरी, संजय महतो, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष परेश दास, तथा तोपचांची मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व जिला पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता एवं जिले के अन्य सम्मानित कार्यकर्ता।

इस ऐतिहासिक पदयात्रा में जिले के कोने-कोने से आए कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि भारत की आज़ादी और उसकी एकता के लिए किए गए बलिदान सदैव स्मरणीय रहेंगे।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *