भारतीय जनता पार्टी, के तहत धनबाद महानगर के अंतर्गत विभिन्न मंडलों में सदस्यता अभियान चलाया गया…

भारतीय जनता पार्टी,  के तहत धनबाद महानगर के अंतर्गत विभिन्न मंडलों में सदस्यता अभियान चलाया गया…

धनबाद(DHANBAD): भारतीय जनता पार्टी, संगठन सदस्यता महापर्व अभियान के तहत धनबाद महानगर के अंतर्गत विभिन्न मंडलों में आज सदस्यता का अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान के अंतर्गत धनबाद विधानसभा में विशेष कैंप का आयोजन किया गया ।जिसके अंतर्गत सदर मंडल के अंतर्गत आज पीके राय कॉलेज के पास गोधर ग्राउंड के पास ओबीसी मोर्चा के द्वारा एवं रानी बांध तालाब के पास सदस्यता कैंप का आयोजन किया गया । इन कैंपों के माध्यम से 650 नए सदस्य बने।इन सभी सदस्यता कैंप में मुख्य रूप से धनबाद के माननीय विधायक राज सिन्हा जी और सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी मानस प्रसून जी उपस्थित रहे..

विधायक राज सिन्हा जी ने कहा कि सभी कैंप में उत्साह देखने को मिल रहा है.आमजन खुद से आकर सदस्य बनने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं और सबको प्राथमिक सदस्यता दिलाई जा रही है। प्रत्येक समर्थक तक पहुंचकर उन्हें पार्टी का सदस्य बनाने का कार्य करेंगे। जिला सदस्यता प्रभारी मानस प्रसून ने बताया कि 15 तारीख से सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की की जिनका जिनका 50 प्राथमिक सदस्य पूरा हो जा रहा है वह ऑनलाइन ₹100 सक्रिय सदस्यता का पार्टी अकाउंट में जमा कर दे और उसकी रसीद डाउनलोड करके रखें..

प्रत्येक बूथ पर 3 सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य किया जाएगा। इन सदस्यता कैंपों में जिला मंत्री सह जिला सदस्यता सह प्रभारी पंकज सिन्हा, राजाराम दत्ता, किशोर मंडल, गोविंद राउत, राजेश गुप्ता, शंकर विश्वास उमेश सिंह, विजय कुमार, मनोज सिंह, मनोज रिंंकु सिन्हा, टुला सिंह, डीके सिंह, कुमार अभिषेक, जीत सोनी, चंपा शाह, रंजीत यादव, शिल्पी घोष, नवल सिंह, पुष्पा राय, श्रवण झा, कैलाश गुप्ता, अजय तिवारी, अरविंद सिंह, अखिलेश झा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे..

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *