जामताड़ा(JAMTARA):भाजपा के स्थापना दिवस पर देश भर में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में झारखण्ड बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा ने भी पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को दर्शाया. भाजपा नेत्री ने जमाताड़ा के कोर्ट रोड स्थिति अपने आवास पर भाजपा का झंडा फहराया और खुशी का इजहार किया. इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्त्ताओं और पदाधिकरियों से अपने -अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाने की अपील की.
वरिष्ठ भाजपा नेत्री ने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है जो राष्ट्रहित, जनसेवा और सुशासन के लिए समर्पित है. उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस हरेक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गर्व का दिन है, और इसे पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जाना चाहिए.
भाजपा नेत्री ने बताया कि, “भाजपा का झंडा केवल एक प्रतीक नहीं है, बल्कि यह हमारी विचारधारा, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता का प्रतीक है. लिहाजा हर कार्यकर्ता को चाहिए कि वह अपने घर पर भाजपा का झंडा लगाकर इस भावना को मजबूत करे”
भाजपा के स्थापना दिवस के इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उनके इस आह्वान का समर्थन किया और उनकी तारीफ की. सभी कार्यकर्त्ताओं ने भी अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाकर संगठन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करने की बात कही.
इधर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी बबीता झा के इस कोशिश की सराहना की और कहा कि उनका यह कदम न केवल प्रेरणादायी है, बल्कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सार्थक पहल भी है.
भाजपा स्थापना दिवस को लेकर जामताड़ा जिले में उत्साह का माहौल है और पार्टी के कार्यकर्ता इसे धूमधाम से मनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं.
NEWSANP के लिए जामताड़ा से शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट

