हमले से जुड़े लोगों व आतंकियों को पनाह देने वालों को पाताल से ढूंढ़कर उतारा जाएगा मौत के घाट, सुकांत मजूमदार
पश्चिम बंगाल(WEST BENGAL):पश्चिम बंगाल पुरुलिया के झालदा इलाके मे स्थित पाँच नंबर वार्ड के रहने वाले आईबी ऑफिसर मनीष रंजन कश्मीर के पहलगांव मे हुए आतंकी हमले मे सहीद हो गए हैं, मनीष की पत्नी और बच्चे के सामने आतंकियों ने उनको बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी, घटना के बाद से पुरुलिया के झालदा मे सोक का माहौल है, मनीष के घर मे मातम पसरा हुआ है, बुधवार से ही मनीष के घर पुरुलिया एसपी नेता मंत्री सहित लोगों का आना -जाना लगा है, हर कोई दुख की इस घड़ी मे मनीष के परिजनों को संतावना देने का प्रयास कर रहा है, गुरुवार को 12 घंटे के लिये बंद बुलाया गया है, मनीष का पार्थिव शरीर जब राँची सिआरपीएफ कैम्प पहुँचा तो वहाँ सिआरपीएफ के जवानो ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की जिसके बाद मनीष के पार्थिव शरीर को पुरुलिया के झालदा उनके आवास पर लाया गया, जहाँ मनीष को एक झलक देखने के लिये लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, लोगों की उमड़ी भीड़ को संभाल पांना पुलिस के लिये चुनौती बन गया, जिसके बाद लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई और बारी -बारी एक -एक कर मनीष के पार्थिव शरीर के दर्शन करने व उनको श्रद्धांजलि देने को कहा गया, वहीं मनीष के शव को देख लोगों का कुछ इस कदर गुस्सा फूटा की लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे तक लगा दिए और मनीष रंजन अमर रहे के नारे से पूरा झालदा इलाके को गुंजा दिया, मनीष के परिजनों से लेकर इलाके के लोगों तक की आंखे मनीष के पार्थिव शरीर को देख नम हो गई,इस दौरान मौके पर पहुँचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा सांसद डॉक्टर सुकांत मजूमदार और पुरुलिया के भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो भी उपस्थित रहे और दोनों सांसद मनीष के शव यात्रा मे शामिल हुए इस दौरान भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने कहा की कश्मीर के पहलगांव मे हुए आतंकी हमले मे मारे गए भार्तियों के खून के एक -एक कतरे का हिंसाब होगा, इस आतंकी हमले से जो कोई भी जुड़ा होगा, जिस किसी ने भी आतंकियों को पनाह दी होगी उसको बक्सा नही जाएगा उनको पाताल से भी ढूंढ़कर मारा जाएगा, एक्शन शुरू हो चूका है, मोदी सरकार पर थोड़ा भरोसा रखना होगा, मोदी जी सर्वदलीय बैठक कर रहे हैं, सभी दलों से राय ले रहे हैं, आतंकी हमले मे मारे गए लोगों के परिवार के साथ पूरा देश खड़ा है हर दल उनके साथ इस दुख की घड़ी मे उनके साथ है, पाकिस्तान के साथ हर तरह के रिस्ते ख़त्म किये जा रहे हैं, उन्होने कहा मनीष के अलावा कोलकाता के बेहला के रहने वाले समीर गुहो व कोलकाता बाघा जतिन वैष्णव घाटा के रहने वाले बितान अधिकारी भी आतंकी हमले मे सहीद हुए हैं, उन्होंने कहा मनीष एक अच्छे इंसान थे एक जिम्मेदार आईबी ऑफिसर थे जो देश की सेवा मे कार्यरत थे ऐसे मे उनकी सहादत पुरे देश के लिये एक बड़ी क्षती है.
NEWSANP के लिए पश्चिम बंगाल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

