भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार को मिला जदयू का समर्थन, गठबंधन की मजबूती का संदेश…

भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार को मिला जदयू का समर्थन, गठबंधन की मजबूती का संदेश…

धनबाद(DHANBAD): नगर निगम चुनाव में महापौर पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार को जनता दल (यूनाइटेड) का औपचारिक समर्थन प्राप्त हुआ है। इसकी घोषणा जदयू के धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह ने आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान की।
पिंटू सिंह ने बताया कि जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खिरू महतो एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के बीच हुई सकारात्मक एवं सार्थक वार्ता के उपरांत यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। साथ ही जिला स्तर पर सांसद ढुल्लु महतो के साथ जदयू पदाधिकारियों की विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से मेयर पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार को समर्थन देने का फैसला किया गया।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी को ही जदयू का समर्थन रहेगा। पिंटू सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा-जदयू का मजबूत गठबंधन है और उसी कड़ी में धनबाद नगर निगम चुनाव में महापौर पद के भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजीव कुमार के साथ जदयू मजबूती से खड़ी है। प्रेसवार्ता में भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में न केवल समर्थन बल्कि इस चुनाव में जिला, मंडल, वार्ड एवं बूथ स्तर पे भी जदयू के जिला पदाधिकारी और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव में लगेंगे। और क्रमांक संख्या 27 में हरि मिर्च छाप पे मतदान करने की अपील की।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गठबंधन की यह एकजुटता नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाएगी और धनबाद के विकास को नई गति मिलेगी।

प्रेस वार्ता में जदयू प्रदेश नेता रामस्वरूप यादव, सुशील सिंह, उदय सिंह, राजू सिंह सहित अनेक वरिष्ठ जदयू पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *