भाजपा समर्थित प्रत्यासी के चुनावी कार्यालय में जमकर हुई मारपीट..भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष व उनकी टीम से भी युवक उलझ पड़े…

भाजपा समर्थित प्रत्यासी के चुनावी कार्यालय में जमकर हुई मारपीट..भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष व उनकी टीम से भी युवक उलझ पड़े…

निरसा(NIRSA): चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव को लेकर नेहरू रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय के समीप भाजपा समर्थित उम्मीदवार बर्नाली बाउरी के चुनावी कार्यालय व सड़क पर रविवार की संध्या कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों के बीच में जमकर धक्का मुक्की व मारपीट हुई जिसमें महिला को भी नहीं बक्शा गया और धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया गया। इस संदर्भ में तत्काल चिरकुंडा पुलिस को खबर किया गया व पुलिस द्वारा दोनों पक्ष को समझा बुझाकर आपसी मुठभेड़ को शांत कराया गया। इस संदर्भ में बर्नाली बाउरी के पति नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष डब्लू बाउरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सुमित और बुलन बाउरी आपस में व्यक्तिगत रूप से किसी बात को लेकर उलझ गए जिनको समझा बुझा कर मामले को शांत किया गया और दोनों को वापस अपने-अपने घर भेज दिया गया।
मौके पर हो रहे मारपीट के मामले में एक वीडियो रिलीज हुआ है वह वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो फुटेज में महिलाओं को भी नहीं बक्शा गया और धक्का देकर महिला को सड़क पर गिरा दिया गया। इसके बाद चुनावी कार्यालय में आपाधापी का माहौल बन गया और तत्काल इस झमेले को देखते हुए मौके पर चिरकुंडा पुलिस पहुंची और सबको हटाकर मामले को शांत की। मौके पर भाजपा के धनबाद जिला की टीम भी मौजूद थी जिसमें ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार,पुर्व अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर,ज्ञान रंजन सिन्हा, भूपेंद्र सिंह आदि जिला एवं प्रदेश स्तर के नेताओं की बैठक चुनावी कार्यालय में चल रही थी इसी बीच दोनो युवक इन सभी नेताओं से भी उलझ पड़े।उसके बाद दोनो पक्षों के बीच मारपीट के रूप में तब्दील हो गई।

NEWSANP के लिए निरसा मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *