झरिया(JHARIA): झरिया-बलियापुर स्टैंड के समीप डीएवी स्कूल में मतदान के बाद भाजपा एवं कांग्रेस समर्थकों के बीच मारपीट एवं पत्थरबाजी मामले में घनुडीह ओपी में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की है। भाजपा समर्थक सुनील मंडल की पत्नी काजल देवी ने शिकायत में पुलिस को बताया कि बुधवार को वाहन संख्या 0045 नंबर के तीन वाहन हमारे घर के सामने खड़ी हुई। गाड़ी से प्रीतम रवानी, राहुल रवानी, विशाल रवानी, पंकज तिवारी, शेखर तिवारी, कारू पांडेय, बुधु रवानी के साथ 10-12 की संख्या में लोग घर पहुंचे। सभी लाठी डंडा एवं पिस्टल लिए थे। अचानक घर में घुसकर गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। हाथ में पिस्टल, तलवार, लाठी, डंडा लहराते हुए पूछा कि छोटू मंडल कहां है। बोलते हुए घर में घुस गए। हमने कहा कि वे घर पर नहीं है तो वे लोग घर के सभी कमरे में एक-एक कर खोजने लगे। कहा कि छोटू मंडल को जान से मारना है। इसे लेकर छोटू मंडल का पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है। काजल देवी पुलिस से सुरक्षा और न्याय की मांग की है…
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट