भाजपा शासित राज्यो में दलित आदिवासी और ओबीसी वर्ग सुरक्षित नही है: संतोष सिंह जिलाध्यक्ष…

भाजपा शासित राज्यो में दलित आदिवासी और ओबीसी वर्ग सुरक्षित नही है: संतोष सिंह जिलाध्यक्ष…

झरिया(JHARIA): बलियापुर प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष इदु अंसारी की अध्यक्षता में संगठन सृजन अभियान की बैठक पुराना कांग्रेस कार्यालय बलियापुर में संपन्न हुआ। जहां मुख्य रूप से धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह जिला के कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी और प्रवेक्षक पूर्णेदु सिंह उपस्थित थें। कार्यक्रम में सर्वप्रथम संगठन सृजन के तहत बलियापुर प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त पदाधिकारीयो और मंडल कांग्रेस अध्यक्षो को नियुक्ती पत्र दिया गया। नियुक्त मंडल अध्यक्ष को यह निर्देशित किया गया कि मंडल के अंतर्गत प्रत्येक पंचायत से एक पदाधिकारी मंडल कमिटी में शामिल करें। बैठक में मुख्य अतिथि धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कांग्रेस ने वर्ष 2025 को संगठन सृजन का वर्ष मानकर काम करेगी। प्रत्येक पंचायत में प्रवेक्षक और प्रखंड कमिटी के पदाधिकारीयो को जाना है। धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा देश और संविधान को बचाना है तो कांग्रेस को मजबूत करना होगा। जिनका देश की आजादी के आंदोलन और संविधान निर्माण में कोई योगदान नहीं रहा। जिन लोगों ने इस संविधान को बनाने में सहयोग नहीं किया। जो लोग हमेशा संविधान के खिलाफ बात करते रहे, वे आज तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

जिस संविधान को बाबा साहेब अंबेडकर जी, नेहरू जी, गांधी जी और संविधान सभा ने तैयार किया था, उसे भी RSS के लोगों ने रामलीला मैदान में जलाया था। यही नहीं- RSS के लोगों ने बाबा साहेब अंबेडकर जी, नेहरू जी और गांधी जी का पुतला भी जलाया था।
RSS के लोगों का कहना था कि जो संविधान बाबा साहेब अंबेडकर जी ने बनाया है, उसमें हमारी पारंपरिक संस्कृति और मनुस्मृति के अंश नहीं हैं, इसलिए हम इस संविधान को नहीं मानेंगे।
दरअसल, BJP हमारे देशव्यापी ‘संविधान बचाओ आंदोलन’ से घबरा गई है, इसीलिए आज वे लोग फिर से इमरजेंसी की बात कर रहे हैं।

सच्चाई ये है कि जो लोग अपने गवर्नेंस में नाकामयाब रहे और जिनकी खुद की सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और आर्थिक बदहाली चरम पर है, वे आज लोगों का ध्यान भटका रहे हैं। *जिला कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने कहा धनबाद में कांग्रेस संगठनन में कार्यकर्ताओ का सम्मान बड़ा है जिला कांग्रेस संगठन गांव ओर पंचायत में नजर आ रही है जिला कांग्रेस, प्रखंड नगर कांग्रेस पंचायत स्तर पर जब काम करती है तो व्यक्ति विशेष की राजनीति करने वाले स्लीपर सेल टाइप के लोगों के पेट मे दर्द होने लगता है । कार्यकारी अध्यक्ष राशिदरजा अंसारी ने कार्यकर्ताओ को आह्वावान करते हुए कहा जब तक देश में अपने नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नही बना लेते हैं चैन से नही बैठेंगे।
संगठन सृजन कार्यक्रम में सर्व श्री बलियापुर प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष इदु अंसारी ,हारुन रशीद, सुदन महतो, आलमनी देवी, रवि रजवार, तालिम शेख, अंकुर गोराई, लक्ष्मण मांझी, अजीम अंसारी, आफताब अंसारी, तरूण कुमार, अयूब शेख, इजराइल शेख, मोहन मुर्मू, रिना बाउरी, सुदन महतो सहित अन्य उपस्थित थें।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *