झरिया(JHARIA): भगवा रंग में रंगे दिखे झरिया की अवांम जनता, जय श्री राम के नारे से होती रही झरिया विधानसभा गुलजार..
मौका था भाजपा विजय संकल्प सभा को लेकर जहां भाजपा कार्यकर्ता छोटू मंडल अपने सहयोगियों के साथ झरिया रेलवे स्टेशन स्थित से विशाल रैली निकाला। भारी संख्या में महिला, पुरुष, युवा, युवतियों ने शामिल हुई। रैली के नेतृत्व कर रहे छोटू मंडल ने बताया कि यह चुनाव झरिया के आस्तित्व के लिए भयमुक्त वातावरण में व्यापारियों की सुरक्षा एवं विस्थापन के समस्याओं से निजात दिलाने के लिए झरिया की जनता अपना मतदान करने जा रही है..
यह बातें हम नहीं झरिया की अवांम जनता की अवाज है। लोग जात पात धर्म से उपर उठकर भाजपा एनडीए गठबंधन प्रत्याशी रागिनी सिंह को भारी मतों से विजई बनाने के लिए संकल्पित है। जिसको लेकर हजारों हजार की संख्या में लोग विजय संकल्प सभा में शामिल होने के लिए पैदल यात्रा करते हुए सभा स्थल आर एस पी कॉलेज पहुंच रहे हैं। मौके पर बंटी झा, दिलीप निषाद, धर्मेंद्र चौरसिया, मनोज विश्वकर्मा बबली रावत, रोशन सिंह, बबलू मंडल, मुन्ना रजवार, चंदो देवी, फुलवा देवी, झालो देवी, मालो देवी, गायत्री देवी आदि लोग मौजूद थे..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट