भाजपा युवा मोर्चा ने किया चुनावी सभा का आयोजन वर्तमान सरकार ने युवाओं को रोजगार शिक्षा आदि सुविधाओं से रखा वंचित: रागिनी सिंह…

भाजपा युवा मोर्चा ने किया चुनावी सभा का आयोजन वर्तमान सरकार ने युवाओं को रोजगार शिक्षा आदि सुविधाओं से रखा वंचित: रागिनी सिंह…

झरिया(JHARIA): भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की झरिया विधनसभा में स्तरीय चुनावी सभा का आयोजन बलियापुर स्टैंड झरिया मे संपन्न हुआ..

जहा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय, हरीश जोशी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, ध्रुव हरी,शैलेश सिंह चंद्रवंशी, महावीर पासवान, संतोष झा, रिंकू सिंह युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल सोनी, चीकू महतो,राहुल गुप्ता, नगीना पासवान, प्रेम नोनिया आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह उपस्थित हुआ..

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि वर्तमान सरकार में युवाओं को रोजगार शिक्षा और अन्य सुविधाओं से वंचित रखने का कार्य किया है और युवा साथी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। जिसे होने वाली 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव में इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे और भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह को भारी मतों से विजय बनाने का काम करेंगे। वही भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार ने युवाओं को 5 लाख रोजगार की गारंटी दी थी..

शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही थी, जिसे उन्होंने कभी पूरा नहीं किया और युवाओं को छलने का काम किया है। इस गूंगी बहरी सरकार ने युवाओं को किसी प्रकार की सहायता नहीं की है जिससे युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। इसके लिए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकने का फैसला ले लिया है और आगामी विधानसभा चुनाव में झरिया से रिकॉर्ड मतों से भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने का मन बना लिया है..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *