भाजपा युवा नेता लक्की सिंह ने कांड्रा की कुमकुम गोराई को किया सम्मानित…

भाजपा युवा नेता लक्की सिंह ने कांड्रा की कुमकुम गोराई को किया सम्मानित…

सिंदरी (SINDRI): धनबाद शनिवार को भाजपा नेता लक्की सिंह ने कांड्रा निवासी कुमकुम गोराई को मिठाई खिलाकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। भाजपा नेता लक्की सिंह ने कहा कि कुमकुम गोराई जैसे लड़की से अन्य लड़कियों को सिख लेने चाहिए कुमकुम विकट परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य को आदर्श बना कर आगे बढ़ने का प्रण ली जिसका नजीता है कि आज कुमकुम का सपना साकार होते हुए नज़र आ रहा है कुमकुम आईआईटी खड़कपुर कृषि और खाद्य प्रसंस्करण इंजीनियरिंग में चयनित हुई है और नामांकन हुआ है जिसको लेकर आज हमलोग ऐसे लड़की को सम्मानित कर के हौशला अपजाहिर कर रहे है ।


विदित हो कि एक मार्च 2023 को बलियापुर के जगदीश पंचायत के गाँव के नजदीक माता पिता के ऊपर टेंकर गिर जाने से सड़क दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई थी ,उस समय कुमकुम का 12वी परीक्षा था ।इस विकट परिस्थिति में भी कुमकुम अपने स्कूल डीएभी सिंदरी में दूसरे टॉपर रही । और अपने लक्ष्य पर लगी रही..


वही कुमकुम इस सफलता का श्रेय अपने चाचा को देती है कुमकुम फिलहाल अपने एक छोटे भाई के साथ चाचा शिबू गोराई, दादा गंभीर गोराई ,दादी व चाची के साथ कांड्रा में रहती है । भाजपा नेता लक्की सिंह ने कहा कि कुमकुम वाकेई प्रशंसा की पात्र है..

मौके पर किशोर महतो,गाजू महतो,मालाकार महतो,राजेश राय, गब्बर महतो,सूर्य देव महतो,राजवीर महतो,मोहित महतो,आकाश महतो,गोलू महतो ,कैलास सिंह,विमल सिंह,गुड्डू सिंह,राज बाउरी, बसन्त कुमार अमृत कुमार,गोविंदा सिंह,आदि लोग उपस्थित थे।


NEWSANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *