भाजपा महिला मोर्चा ने वृद्ध आश्रम में किया सेवा , व्यवस्थाओं पर जताई चिंता…

भाजपा महिला मोर्चा ने वृद्ध आश्रम में किया सेवा , व्यवस्थाओं पर जताई चिंता…

जामताड़ा(JAMTADA):भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार मंगलवार को जामताड़ा स्थित वृद्ध आश्रम में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सोरेन ने किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा, भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा सहित पार्टी की कई महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं।

सेवा कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की टीम ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उनकी दैनिक जरूरतों के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर बुजुर्गों के बीच दैनिक उपयोग की सामग्री का वितरण भी किया गया। महिला कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों के साथ समय बिताया, उनके अनुभव सुने और संवाद किया, जिससे आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों में आत्मीयता और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा ने वृद्ध आश्रम की मौजूदा स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समाज के लिए जीवन भर योगदान देने वाले बुजुर्गों की उपेक्षा किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा, “वृद्ध आश्रम की ऐसी स्थिति नहीं होनी चाहिए। यहां रहने वाले बुजुर्ग भी किसी न किसी के माता-पिता हैं। कड़ाके की ठंड में उन्हें जिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उस पर प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।”
उन्होंने जिला उपायुक्त से मांग की कि वे स्वयं वृद्ध आश्रम का निरीक्षण करें और वहां की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाएं।

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सोरेन ने कहा कि सेवा और संवेदना भाजपा की मूल भावना रही है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा का उद्देश्य केवल औपचारिक कार्यक्रम करना नहीं, बल्कि बुजुर्गों के दर्द, उनकी जरूरतों और समस्याओं को समझना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिला मोर्चा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य करती रहेगी और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर वृद्ध आश्रम की सुविधाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास करेगी।

वहीं भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की देखभाल केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पूरे समाज का नैतिक दायित्व है। भाजपा कार्यकर्ता इस जिम्मेदारी को समझते हुए लगातार सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में लगे हुए हैं।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री संजू देवी, मीनू देवी, नियति सिन्हा, सीता मुनि हांसदा, समाजसेवी काजू शर्मा, बी.डी. सोरेन सहित महिला मोर्चा की अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं।

NEWSANP के लिए आर पी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *