सिंदरी(SINDRI): आज दिनांक 9 अप्रैल को शहरपुरा स्थित भाजपा कार्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों द्वारा भाजपा अध्यक्ष श्री संजू महतो का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सफल कार्यकाल और जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री संजू महतो के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अध्यक्ष के रूप में वे सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे और समाज के हर तबके के लिए कार्य करेंगे।
स्वागत समारोह का माहौल उत्साह और उमंग से भरा हुआ था। महिला मोर्चा की सदस्याओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और आने वाले समय में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
सुनीता घोष
सुनीता उपाध्याय
चुमकी देवी
अनीमा सिंह
रंजना शर्मा
कमला देवी
रूबी कुमारी
गार्गी सिंह
अंत में सभी ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

