भाजपा बलियापुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न…

भाजपा बलियापुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न…

झरिया(JHARIA): सिंदरी विधानसभा अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी बलियापुर पश्चिम मंडल के मंडल अध्यक्ष बिरंची सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को एमओसीपी स्थित भाजपा कार्यलय में बैठक संपन्न हुई..

बैठक में मुख्य रूप से धनबाद ग्रामीण जिला के महामंत्री निताई रजवार मौजूद थे। रजवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिला से आए हुए मार्गदर्शन में सभी को अपने-अपने बूथ स्तर पर जितना अधिक हो सके भाजपा के सदस्य बनना है अगर अधिक नही बना सकते हैं तो कम से कम 50,50 सदस्य जरुर बनाना है और जिनके द्वारा अधिक सदस्य बनाया जायेगा उनका नाम पता के साथ भाजपा के आलाधिकारी को भेजा जाएगा। इससे आपकी अपनी पार्टी में पहचान बनेगी और आने वाले दिनों में आप भी भाजपा के एक सच्चे सिपाही के रूप में अच्छा नेता बन सकते हैं..

मौके पर कुलदीप साव, मुक्तेश्वर महतो, मनबोध रवानी, मिंटू साव, पंकज सिंह, बसंत ठाकुर, मंडल, राम गोराई, हरे कृष्णा रवानी, विश्वामित्र महतो, विनोद रवानी, प्रहलाद सिंह, रतन सिंह, मुकेश मोदक के आलावा कई कार्यकर्ता उपस्थित थे..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *