भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह में पार्टी में समर्थकों के साथ शामिल हुए कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल….

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह में पार्टी में समर्थकों के साथ शामिल हुए कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल….

रांची(RANCHI): भाजपा प्रदेश कार्यालय में 11 नवंबर को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने उनका भाजपा में स्वागत किया।मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने कहा कि आजादी के समय पूरे देश में एक ही दल कांग्रेस होता था। उसके बैनर तले हर देशप्रेमी देश और आजादी के लिए काम करता था। धीरे-धीरे कांग्रेस ने अपना चरित्र खो दिया…

देशभक्ति के साथ राजनीति करने का चरित्र खो दिया। देशभक्ति के साथ देश सेवा करने के मिशन को खो दिया। महात्मा गांधी, सरदार पटेल जैसे महापुरुषों के आदर्श को खो दिया। कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा जैसे अलगाववादी पार्टी की पिछलग्गू बन गई है। देशद्रोही राजनीति का इतिहास रखने वाले कम्युनिस्ट की अनुयाई बन गई। जहर बोने वाले राजद जैसे क्षेत्रीय दलों की सहकर्मी बन गई।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय भाव को दबाकर कांग्रेस में बने रहने वाले लोग अब भाजपा में आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा दल है जो चुनाव के लिए नहीं, देश के लिए राजनीति करती है। सत्ता के लिए नहीं सेवा और समर्पण के लिए राजनीति करती है..

भारत की संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए चुनाव लड़ रही है। भाजपा पार्टी नहीं परिवार है। यह देश के लिए राजनीति कर रही है। देश भक्ति का इतिहास पढ़कर कांग्रेस में जाने वाले लोग धीरे-धीरे भाजपा में शामिल होंगे। राजधानी रांची में कांग्रेस का एक मजबूत किला ध्वस्त हो गया है।इस अवसर पर आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय और भाजपा की नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ हूं। मेरी पांच पीढ़ी कांग्रेस में रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड और देश हित के लिए भाजपा में आए हैं। हमलोग हमेशा राष्ट्रवाद के पुजारी रहे हैं। कांग्रेस और झामुमो की सरकार स्वार्थ के साथ काम कर रही है। यहां युवाओं के साथ खिलवाड़ हुआ। महिलाएं सुरक्षित नहीं है कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जो वादा किया, उसे पूरा नहीं किया..

अगर झारखंड को बचाना है तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी आवश्यक है। प्रोफेशनल कांग्रेस के सभी पदधारी सहित 1000 से ज्यादा सदस्य भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। झारखंड के लोगों से उन्होंने सोच समझकर वोट देने और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजधानी और राज्य में गुंडागर्दी रोकनी हो तो भाजपा को वोट दें।उनके साथ प्रभात कुमार, भुवनेश ठाकुर, विद्याकर कुंवर, सरवर पॉल, एएनएम एंड्र्यू, अनिल कुमार सिंह, सूरज झा, गौरव आनंद, मयूर जायसवाल, विकास कुमार, निशांत जयसवाल सहित अन्य भी भाजपा में शामिल हुए।इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित थे..

NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *